मुंबई। एक्टर सलमान खान की आने वाली वॉर फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया रोमांटिक गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज कर दिया गया है. गाना युद्ध की मुश्किलों और संघर्षों के बीच पनपते सच्चे प्यार की कहानी को बेहद खूबसूरती से दर्शा रहा है, जो सुनने वालों के दिल को छू रहा है.

आपको बता दें कि सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सिल्वर स्क्रिन पर जैन शॉ और अभिश्री सेन का स्वागत है. ‘मेरा जी नहीं भरा’. इस गाने के विजुअल्स और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं.
इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दिया है. इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप जीस्त ने लिखे हैं. तो वहीं, शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म और सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.
