युद्ध की आहट: अमेरिका ने इस्फहान पर गिराया बंकर बस्टर बम, ईरान में मची भारी तबाही

Follow Us

अमेरिका। अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर पर 2000 किलो के बंकर बस्टर बम से हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक हथियार डिपो पर किया गया। इस हमले के चलते इस्फहान के आसमान में आग और धुएं का विशाल गुबार देखा गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के चलते खौफनाक मंजर दिखाई दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। आपको बता दें की वाल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में बड़ी संख्या में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। जिस जगह को निशाना बनाया गया, वह एक भूमिगत ढांचा था, जिसके लिए बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया गया। इस्फहान ईरान का एक सैन्य सेंटर है और ईरान के परमाणु ठिकाने भी इस शहर के करीब ही स्थित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो साझा की है। हालांकि अभी तक इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस्फहान की रणनीतिक अहमियत भी है और दावा किया जाता है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम का बड़ा हिस्सा, जो करीब 540 किलो है, इस्फहान के भूमिगत ठिकानों में ही रखा है। वहीं अमेरिका का बंकर बस्टर बम बेहद खास है और यह कंक्रीट के मजबूत ढांचे को भी भेदकर उसे तबाह कर सकता है। आम तौर पर भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ही इस खास बम का इस्तेमाल अमेरिका द्वारा किया जाता है। अमेरिका के खास बी-2 बॉम्बर विमान से इस बम को दागा जाता है। बी-2 बॉम्बर विमान की खासियत है कि ये आधुनिक एयर डिफेंस को भी चकमा दे सकता है और बेहद मजबूत माने जाने वाले ठिकानों को भी तबाह कर सकता है। बीते साल जब अमेरिका ने इस्फहान में ही ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, तब भी अमेरिका ने ऐसे ही बंकर बस्टर बम और बी-2 बॉम्बर विमान का इस्तेमाल किया था।