नई दिल्ली। ऋषभ पंत की बहन सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक्स के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। अब एक बार फिर साक्षी पंत का अपने पति अंकित चौधरी के साथ विदेश में कातिलाना रूप देखने को मिला, जहां वह मिनी स्कर्ट पहनकर छा गईं। तभी तो उनकी तस्वीरें सामने आते ही लोगों का ध्यान खींच ले गईं, जहां उनके स्टाइल से नजरें ही नहीं हटी और वह वेकेशन के लिए फैशन गोल्स भी दे गईं। दरअसल, 30 बरस की साक्षी यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग है। तभी तो उनकी फोटोज सामने आते ही छा जाती हैं और अब मिनी स्कर्ट वाला लुक तो देखते ही बना, जो किलर एनर्जी के साथ ही क्यूटनेस वाइब्स को परफेक्ट तरीके से दिखा रहा है। आपको बता दें की साक्षी का लुक कंफर्ट के साथ ही स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस दिखाता है। ऊपर निट स्वेटर रिलैक्स्ड और कोजी फील लेकर आ रहा है, तो साथ में पेयर की मिनी स्कर्ट इसमें प्लेफुल टच जोड़ गई। जिससे ये कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट बन गया, तो इसके न्यूट्रल कलर्स का कॉम्बो भी उन्हें सटल और क्लीन लुक दे रहा है। साक्षी ग्रे कलर का स्वेटर पहने हुए हैं, जो बहुत सॉफ्ट और कंफर्टेबल लग रहा है। इसे थोड़ा-सा ओवरसाइज्ड फिट दिया, जो लुक को एफर्टलेस बनाता है। जिसे पूरा प्लेन रखा, तो सामने की ओर प्रिंटेड टेडी बियर जैसा डिजाइन बना है, जो इसे बेसिक होने से बचाता है और स्टाइलिश टच देता है।

बेशक साक्षी का स्वेटर सिंपल डिजाइन वाला है, लेकिन लुक में ग्लैमर का तड़का और इसकी हाइलाइट उनकी चेकर्ड मिनी स्कर्ट बनी। जिसका प्लीटेड पैटर्न उन्हें क्लासी और यंग फील देता है। स्कर्ट की शॉर्ट लेंथ और फिट उनके लेग्स फ्लॉनट करते हुए उन्हें लंबा दिखा रही है, तो लुक को स्टाइलिश भी बना गई। लुक की कंफी वाइब्स को मेंटेन करने के लिए साक्षी ने वाइट स्नीकर्स पहने, जो आउटिंग के लिए प्रैक्टिकल और परफेक्ट चॉइस है। ये न सिर्फ कंफर्ट देते हैं, बल्कि लक को क्लीन और मिनिमल भी रखते हैं। इसके अलावा ब्लैक स्लिंग बैग क्लासी एलिमेंट जोड़ गया, तो चश्मा, ब्रेसलेट और इयररिंग्स पहनकर जूलरी को भी मिनिमल ही रखा। जिससे साक्षी का स्टाइल ओवरलोडेड नहीं लगा। आखिर में अंकित चौधरी के लुक की बात करें, तो वह ब्राउन कलर की लेदर जैकेट के साथ ग्रे डेनिम पहने नजर आए। जिसे उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ पेयर किया और अपना डैशिंग अवतार दिखाया। ऐसे में दोनों का ही कैजुअल येट स्टाइलिश लुक वेकेशन के लिए ऑन पॉइंट रहा। खासकर, साक्षी मिनी स्कर्ट पहन ग्लैमर का तड़का लगा गईं।

