मुंबई। राजपाल यादव के लिए आज का दिन खास रहा, जब वह अपने पसंदीदा निर्देशक राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। पार्टी में पहुंचे राजपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। पैपराजी से बातचीत में राजपाल ने कहा कि आज उनका मूड बहुत अच्छा है और जब सवाल आया कि क्या सलमान खान ने उनका सपोर्ट किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा है। राजपाल ने इस दौरान राम गोपाल वर्मा की जमकर तारीफ की। राजपाल ने कहा, ‘आज उन्हें राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन के आने का अवसर मिला है। वह एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने मुझे कॉमेडियन बनाया, विलेन और मैन लीड बनाया। एक नहीं बल्कि 17 फिल्में की हैं।’ राम गोपाल वर्मा 7 अप्रैल को 64 साल के हो गए हैं।
राजपाल किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक अवॉर्ड फंक्शन में हुए एक मामले की वजह से चर्चा में हैं। यहां शो के होस्ट ने उन्हें लेकर एक ऐसी टिप्पणी की जिस पर काफी विवाद हुआ। इस पर सलमान ने राजपाल का सपोर्ट किया और लिखा, ‘राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया। दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।’ सलमान के इस सपोर्ट पर राजपाल ने उनका शुक्रिया भी अदा किया। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 से सिनेमाघरों में देखें जा सकेंगे। इस फिल्म में अक्षय के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।
