PSPCL Recruitment 2026: पंजाब में सहायक लाइनमैन के 3000 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं+ITI पास जल्द करें आवेदन

Follow Us

नई दिल्ली । PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3000 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास एनसीवीटी या एससीवीटी से इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को कम से कम मैट्रिक स्तर पर पंजाबी भाषा पास करना भी जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।