‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जमकर की तारीफ

Follow Us

मुंबई।फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज 14वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। कई सेलेब्स ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है। वहीं अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है। प्रियंका ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘बधाई हो मेरे दोस्त’। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर को भी संबोधित करते हुए लिखा, ‘आदित्य, आप एक मिशन पर निकले हुए व्यक्ति हैं। ‘धुरंधर’ हर मायने में एक अद्भुत फिल्म है। आप सभी के अच्छे काम के लिए धन्यवाद।’ प्रियंका ने इस स्टोरी में फिल्म से जुड़े कई कलाकारों और टीम के सदस्यों को भी टैग किया।


‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज को आज पूरे 14 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। शुरुआती हफ्तों में ही इसने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 13वें दिन मंगलवार को ‘धुरंधर’ ने 27.75 करोड़ रुपये और आज बुधवार को रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 4.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो पूरे दिन में बदलेगा। इस फिल्म ने दुनियाभर में अभी तक 1,083.07 करोड़ रुपये और भारत में 904.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।