पलक तिवारी का ‘रॉयल’ अवतार: 52,000 की मिडी ड्रेस में ढाया कहर, ब्लैक ब्यूटी बन लूटी लाइमलाइट

Follow Us

​नई दिल्ली। श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी 25 साल की बेटी पलक तिवारी भी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं रहतीं। हसीना का स्टाइल अक्सर ही लाइमलाइट में आ जाता है, तो अब मिडी ड्रेस में उनका ग्लैमरस रूप प्रिंसेस वाइब्स दे गया। जिसे उन्होंने बड़े- ही क्लासी तरीके से स्टाइल किया, तो ब्लैक ब्यूटी बनकर भी वह अपने हुस्न का जलवा बिखेर गईं। दरअसल, पलक ने अपनी दो अलग- अलग अटायर में फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिनमें हसीना का स्टाइल और खुद को कैरी करने का अंदाज काफी इंप्रेसिव लगा। तभी तो फैंस उनकी खूबसूरती का बखान करते नहीं थक रहे। जहां पलक का अंदाज बेहद स्टनिंग लगा। जिससे टिप्स लेकर लड़कियां भी खुद को पार्टी के लिए स्टाइल कर सकती हैं। आपको बता दें की पलक यहां Rebecca Vallance लेबल की सिल्वर टोन स्ट्रलिंग मिडी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। जिसमें ग्लैमर और एलिगेंस का परफेक्ट मिक्स देखने को मिल रहा है। जिसके मेटैलिक जैक्वार्ड फैब्रिक पर बने एम्बेलिश्मेंट पैटर्न इसे रॉयल टच दे रहे हैं। जिसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 627 डॉलर यानी करीब 52,000 रुपये से 52,500 रुपये के बीच है। जिसमें पलक को हमेशा की तरह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोड़ी सोहेल और विक्टर ने स्टाइल किया।

ड्रेस की डिटेलिंग पर ध्यान दें, तो इसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन को सिल्वर एम्बेलिश्मेंट से हाइलाइट करके फिटेड बोडिस दिया, जो कर्व्स को खूबसूरती से शेप दे रहा है। वहीं, फ्लेयर्स ऐड करके स्कर्ट को दिया वॉल्यूम लुक को फ्लोई और ग्रेसफुल बना रहा है। जिस पर सिल्वर शिमरी टेक्सचर और सबटल पैटर्न शानदार इफेक्ट क्रिएट कर गए और ड्रेस को बिना ओवरडू किए स्टेटमेंट पीस बना गए। जिसे बड़े- ही क्लासी तरीके से पेयर करके पलक का अंदाज प्रिंसेस वाइब्स दे गया। वहीं पलक ने अपने लुक को क्लीन और क्लासी फील देने के लिए स्टाइलिंग को मिनिमल ही रखा। वह डायमंड जूलरी और सिल्वर हील्स पहने नजर आ रही हैं, जो उनके अटायर को कॉम्प्लिमेंट कर गए। स्टड इयररिंग्स, दो चोकर सेट और रिंग वाला अंदाज लुक में परफेक्ट अमाउंट की शाइन लाया। जिसे सॉफ्ट वेव्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने एलिगेंट फिनिश दिया। अब पलक के दूसरे लुक की बात करें, तो वह ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस में क्लासी और हॉटनेस का परफेक्ट बैलेंस दिखा गईं। स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन सिल्हूट उनके फिगर को हाइलाइट करके स्लीक और मॉडर्न वाइब दे रहा है। वहीं, नेकलाइन और स्कर्ट पोर्शन के बॉर्डर पर दिया वैवी एम्बेलिश्ड बॉर्डर ड्रेस में एलिगेंस जोड़ रहा है। जिसमें पलक का स्टाइल ग्लैम कोशेंट बढ़ाने के साथ ही पार्टी- रेडी लगा। जब बारी इस लुक को स्टाइल करने की आई, तो पलक ने जूलरी को ओवरडू नहीं किया। स्टेटमेंट हार्ट शेप इयररिंग्स के साथ वह रिंग पहने दिखीं, तो ब्लैक हील्स पेयर कर ली। जिसे सॉफ्ट ओपन हेयर और नेचुरल ग्लो मेकअप के साथ फाइनल टच दिया, जो ओवरऑल लुक को एफर्टलेस चिक फील दे रहा है। इस तरह का लुक डेट नाइट, कॉकटेल पार्टी या इवनिंग आउटिंग के लिए परफेक्ट रहेगा, जहां आर बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी स्टनिंग दिखेंगी।