नई दिल्ली। साउथ की एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस तमिल’ का हिस्सा रहीं अभिरामी वेंकटाचलम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सब्सक्राइबर्स को ओछी तस्वीरों की डिमांड करने पर लताड़ लगाई और उन्हें अनसब्सक्राइबर्स करने की बात कह दी। यही नहीं उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह तक कह दिया कि वह सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू करके यहां कपड़े उतारने के लिए नहीं आई हैं। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस ट्रेंड कर रही हैं और उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। खासकर, साड़ी वाली तस्वीरें जिनमें उनकी सादगी और सुंदरता दिख रही है। आपको बता दें की इंस्टाग्राम पर 1 मिलियम फॉलोअर्स वाली 35 साल की अभिरामी ने 399 रुपये महीने में अपना सब्सक्रिप्शन मॉडल क्रिएटिविटी और आर्टिस्टिक तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू किया था। लेकिन, अब लोग उनसे न्यूडिटी की मांग करने लगे, जिस पर उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने सबको आड़े हाथ ले लिया। खैर, यहां हम उनकी साड़ी वाली सुंदर तस्वीरें की बात कर रहे हैं, जिनमें वह सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट मेल दिखा गईं।
वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिरामी यहां मरून कलर की कॉटन की साड़ी में नजर आ रही हैं। जिस पर वाइट और ब्लैक कलर से खूबसूरत प्रिंटेड पैटर्न बना है। बॉर्डर और पल्लू को ब्लैक एंड वाइट डिटेलिंग दी, तो पूरी साड़ी पर फ्लोरल पैटर्न बना है, जिसे ब्लैक प्लेन ब्लाउज के साथ स्टाइल करके उन्होंने लुक पूरा किया। जहां माथे पर लगी काली बिंदी, कानों में झुमके और कर्ली बाल उन्हें सुंदर लुक दे गए। यहां अभिरामी पर्पल कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। जिसके बॉर्डर को डार्क शेड देते हुए सुनहरे पैटर्न से हाइलाइट किया और पल्लू के निचले हिस्से को भी बॉर्डर जैसा बनाया। जिसके साथ कंट्रास्ट में ब्लू ब्लाउज पहनकर उन्होंने लुक पूरा किया और प्लीट्स वाले पल्लू के साथ साड़ी को ग्रेसफुली ड्रेप कर लिया। जहां कंगन, झुमके और बिंदी वाला अंदाज इसे देसी फील दे गया। हरे रंग की साड़ी में अभिरामी का नूर निखरकर सामने आ रहा है। जिस पर येलो कलर से कुछ- कुछ दूरी पर फ्लोरल पैटर्न बनाया, तो साथ में उन्होंने येलो ब्लाउज पेयर किया। जिस पर साड़ी वाले हरे रंग के फूल बने हैं, जो पूरे लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गए। जिसे भी बिंदी और झुमके के साथ उन्होंने स्टाइल किया और साड़ी में सुंदर रूप दिखा गईं।
यहां अभिरामी नीले रंग की साड़ी में अपना देसी ग्लैम दिखा गईं। साड़ी को प्लेन रखते हुए बस बॉर्डर को सुनहरी डिटेलिंग देकर हाइलाइट किया, तो साथ में उन्होंने नेट की फुल स्लीव्स वाला स्टाइलिश ब्लाउज पहना। जिन्हें सुनहरे और नीले सितारों से सजाकर हैवी लुक दिया, तो फ्रंट पोर्शन पर भी फ्लोरल मोटिफ्स बनाए हैं। जिससे लक में मॉडर्न तड़का लगा, तो कंट्रास्ट में पहनी फ्लोरल जूलरी ने इसे और स्टनिंग बना दिया। अभिरामी का लाल रंग की रेशमी साड़ी में पारंपरिक रूप बेहद सुंदर लगा। जिसके बॉर्डर को सुनहरी जरी से सजाया, तो मोर वाली बूटियां पूरी साड़ी पर बनी हैं। वहीं, पल्लू पर बने फ्लोरल और मोर मोटिफ्स इसकी सुंदरता में जैसे चार चांद लगा गए। जिसके साथ पीच और गोल्ड शेड वाला हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहनकर हसीना ने लुक पूरा किया। जहां उनका स्टेटमेंट नेकपीस, रिंग, कंगन, झुमके और बिंदी वाला अंदाज भी बढ़िया लगा। आखिर में अभिरामी का काले रंग की साड़ी में सिंपलिसिटी दिखाता अंदाज भी बढ़िया लगा। जिस पर वाइट प्रिंटेड पैटर्न बना है, तो बॉर्डर को सुनहरी लेस और पत्तों वाले डिजाइन से हाइलाइट किया। जिसके साथ कंट्रास्ट में मरून ब्लाउज पहनकर हसीना ने अपनी सादगी दिखाई और मिनिमल जूलरी पहनकर बेस्ट लगीं।
