मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस में मचाया हड़कंप, ‘बॉर्डर 2’ के सामने भी बरकरार रहा रानी मुखर्जी का जलवा

Follow Us

मुंबई। मर्दानी फिल्म के हर पार्ट ने अब तक बॉक्स ऑफिस में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ बॉर्डर 2 तो टक्कर देती दिख रही है। आपको बता दें की सनी देओल की हालिया वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ के मुकाबले यह फिल्म अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित कर रही है। पहले दो दिनों की ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और तीसरे दिन शानदार कमाई की। चलिए देखते है ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की। मिली जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने लगभग 7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे तीन दिनों में कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ हो गया। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 6.25 करोड़ कमाए। दूसरे दिन पहले ही 56.25% की बढ़ोतरी देखी गई थी, और तीसरे दिन इस बढ़ोतरी में और इजाफा हुआ। बता दें की रविवार को फिल्म की हिंदी वर्ज़न की कुल ऑक्यूपेंसी 33.29% रही। मॉर्निंग शो में 13.23%, दोपहर में 37.04%, शाम को 49.80%, और नाइट शो में 33.10% रेट दर्ज किया गया। आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की अधिक भीड़ दोपहर और शाम के शो में रही, जबकि शाम का शो सबसे मजबूत साबित हुआ, लगभग 50% तक पहुंचा। यह तीसरे दिन के लिए उत्साहजनक संकेत है। ‘मर्दानी 3’ ने अपने पहले रविवार यानी तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई कर कुल 17.50 करोड़ का घरेलू नेट कलेक्शन किया। जबकि पिछले साल काजोल की फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन 7 करोड़ ही कमाए थे। इस लिहाज से, रानी मुखर्जी की फिल्म ने काजोल की ‘मां’ को पीछे छोड़ दिया। फिल्म में रानी मुखर्जी, जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है। रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है, जो पिछले पार्ट्स में भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा।