महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा बदलाव, अब एक ही दस्तावेज में होंगे 10वीं-12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

Follow Us

महाराष्ट्र। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जहां अब एचएससी (कक्षा 12) और एसएससी (कक्षा 10) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट को एक ही दस्तावेज में जारी किया जाएगा। यह पहली बार है जब राज्य में दोनों दस्तावेजों को मिलाकर एक साथ दिया जाएगा। आपको बता दें की नई व्यवस्था के तहत इस संयुक्त दस्तावेज में छात्र की फोटो और क्यूआर कोड भी शामिल होगा। इससे दस्तावेज की पहचान और सत्यापन पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएँगी। वहीं छात्र या कोई भी व्यक्ति बोर्ड के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत मार्कशीट की जांच कर सकेगा।