छोटी रूही का बड़ा धमाका: बैकलेस ब्लाउज और साड़ी में रुहानिका धवन का स्टनिंग अवतार, फैंस हुए दीवाने

Follow Us

मुंबई। ‘ये है मोहब्बतें’ की छोटी ‘रूही’ अब बच्ची नहीं हैं, वह 18 साल की हो चुकी हैं और अपने स्टाइलिश लुक्स के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में बैकलेस ब्लाउज पहन रुहानिका धवन ने तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनका अंदाज न सिर्फ ग्लैमरस लगा बल्कि रॉयल फील भी दे गया। तभी तो हसीना की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जहां उनकी दिलकश अदाएं दिल जीत गईं। दरअसल, रुहानिका ने साड़ी में अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की और उसे नजाकत और विरासत कैप्शन दिया, जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लगा। जिसे उन्होंने बड़ी- ही खूबसूरती के साथ स्टाइल किया और सही मानये में भारतीय विरासत को नजाकत के साथ पेश करके वह छा गईं। जहां लुक की एक- एक डिटेल बेहद खास और सुंदर है।रुहानिका का यह देसी लुक रीगल और मिनिमल ग्लैम का क्लासिक कॉम्बो है, जो ज्यादा हैवी नहीं है लेकिन बहुत एलिगेंट और रिच है। उन्होंने लेबल सौरव दास की साड़ी पहनी, जो एकदम क्लासिक इंडियन रॉयल एस्थेटिक को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश कर रही है। जहां मरून के साथ गोल्डन टोन और लाइनिंग पैटर्न इसे ड्रीमी बना रहा है। जिसे हसीना ने बहुत सुंदर-सी जूलरी के साथ स्टाइल किया और अपनी खूबसूरती से दिल जीत गईं।

आपको बता दें की साड़ी की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे डीप मरून और गोल्ड शेड वाला रखा है। जिसका फैब्रिक देखने में सिल्क ब्लेंड जैसे फ्लोइ और हल्का है। पूरी साड़ी पर गोल्डन लाइन स्ट्राइप्स दी हैं, जो इसे सबटल लेकिन रिच फिनिश दे रही है। जिसे टाइट की बजाए ढीली और फ्लोई ड्रेपिंग दी, जो बॉडी को सॉफ्टली हाइलाइट कर रही है। पल्लू को ओपन करके कंधे से खूबसूरत फॉल दिया, जो इसे एफर्टलेस एलिगेंस दे गया। ​रुहानिका के लुक में ग्लैमर का तड़का उनका ब्लाउज लेकर आया। जिसे बैकलेस टाई-अप स्टाइल में बनाया गया, जो सिर्फ डोरी से नॉट बनाकर पीछे बंधा हुआ है। इस ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को बनारसी फैब्रिक से बनाया, जिस पर सुनहरी जरी से बनी फ्लोरल डिटेलिंग बेहद क्लासी लगी। ब्लाउज पूरे लुक का सेंटर हाइलाइट है, जिसमें मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब का परफेक्ट मिक्स देखने को मिला। अब एक ओर जहां रुहानिका की साड़ी और ब्लाउज ही इतना आइकैची है कि ध्यान उसी पर टिक रहा है, तो उन्होंने जूलरी से अपने लुक को और स्टनिंग बना दिया। कानों में झुमके और उससे अटैच पर्ल वाली चेन लुक को प्रॉपर देसी फील दे गई, तो बाजूबंध ने जैसी इसकी वाइब को और एन्हांस कर दिया। वहीं, गले में लेयर्ड नेकलेस और हाथों में मरून चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन और रिंग्स पूरे लुक में जान ले आई। उनकी जूलरी कहीं भी ओवर-द-टॉप नहीं लगती, बल्कि हर एक पीस साड़ी को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। जब बारी लुक को हेयर और मेकअप के साथ फाइनल टच देने की आई, तो रुहानिका ने सब सटल ही रखा। सॉफ्ट ब्राउन-गोल्ड आईशैडो को साथ डिफाइंड आइज और न्यूड पीची शेड लिप्स उनके फीचर्स को एन्हांस कर गए, तो उन्होंने बालों को नीटली पीछे की ओर सेट किया। जिससे इयररिंग्स और बैकलेस ब्लाउज दोनों हाइलाइट होते हैं। यहां रुहानिका का स्टाइल सिर से पैर तक ऑन पॉइंट रहा और दिल जीत गया।