मुंबई। सजने- संवरने के मामले में कुमार विश्वास की छोटी बेटी कभी पीछे नहीं रहतीं। हसीना का स्टाइल हर बार लोगों को इंप्रेस कर जाता है और लेटेस्ट फोटोज में दुल्हन की तरह सज- संवरकर वह कमाल की दिखीं। तभी तो कुहू से नजरें नहीं हटीं और वह ब्राइड टू बी को फैशन गोल्स दे गईं। कुमार विश्वास की छोटी बेटी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। कुहू शर्मा ने लहंगा पहन दुल्हन जैसा रूप धरा, जिसमें उनकी अदाएं और नजाकत देखते ही बनी। यूं तो हसीना के अक्सर ही एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोटोज देखने को मिलते हैं, लेकिन लहंगे में रॉयल ब्राइडल वाली वाइब की बात ही अलग है। जिससे ब्राइड टू बी भी अपने किसी फंक्शन के लिए आइडिया ले सकती हैं। बेशक कुहू फिल्मी दुनिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका अंदाज हीरोइन वाला ही हैं। वह हर लुक को ग्रेस के साथ कैरी करना जानती हैं, तो अब भारी-भरकम लहंगे को बड़े- ही एलिगेंस के साथ पहनकर अपना जादू चला गईं। तभी तो उनकी अदा हीरोइन से कम नहीं लगीं, जिससे आप भी आइडिया लेकर खुद को वेडिंग सीजन में तैयार कर सकती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कुहू के लुक में यहां ट्रेडिशनल कारीगरी और मॉडर्न सिल्हूट का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिल रहा है। जिसे स्टाइल करने का अंदाज उन्हें रीगल लुक दे गया। जहां रस्ट, मरून, ब्राउन और गोल्ड जैसे रिच कॉम्बिनेशन वाला लहंगा उन्हें पूरा ब्राइडल फील दे रहा है। जिसे ब्राइड्स पहनकर शाही लुक पा सकती हैं। कुहू के लहंगे की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे गोल्डन सेक्विन सितारों से सजाया गया है। साथ ही मल्टीकलर थ्रेड वर्क, मिरर वर्क और जरी डिटेलिंग से हैवी लुक दिया। लहंगे की वेस्ट को फ्लोरल सेक्विन से हाइलाइट किया, तो अपर पोर्शन पर बस सितारे लगे हैं, जिसमें सारा ड्रामा घुटनों के पास से शुरू हुई एम्ब्रॉयडरी से आया। जिसके लिए अलग- अलग थ्रेड का यूज करके फ्लोरल और बेल पैटर्न बनाए और उन्हें सेक्विन, बीड्स और मिरर से हाइलाइट किया। जिससे लोअर सेक्शन को हैवी टच मिला और यह ढेर सारी चमक लुक में ऐड कर गया।
लहंगे को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए कुहू ने मैचिंग वर्क वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना। जिसकी ब्रोड राउंड नेकलाइन को सक्वायर शेप मिरर लगाकर हाइलाइट किया और फिर तीन अलग- अलग बॉर्डर बनाए, जो क्लासी लगे। वहीं, बीच में लहंगे जैसा गोल्डन- कॉपर सेक्विन पैटर्न दिया, जो स्लीव्स पर भी फॉलो हुआ। बॉर्डर को फ्लोरल और लीफ जैसी सेक्विन डिटेलिंग देकर सजाया और फिर मोतियों वाली लटकन ऐड की। जिसने कुहू की देसी ब्यूटी को और एन्हांस किया। आखिर में कुहू ने क्लासी दुपट्टा पेयर करके लुक को फाइनल टच दिया। जिस पर लहंगे के निचले हिस्से जैसा मल्टीकलर पैटर्न बना है। बॉर्डर को मरून रखते हुए हाफ फ्लोरल पैटर्न से सजाया, जिन्हें सितारों ने हाइलाइट किया। वहीं, पूरे दुपट्टे पर लाइनिंग पैटर्न में अलग-अलग डिजाइन बनाया गया और सभी में मिरर वर्क के साथ सेक्विन शामिल किए। जिसे साइड दुपट्टे की तरह प्लीट्स में करके कुहू ने कंधे पर टकइन किया और नीचे इसकी प्लीट्स को हल्का वाइड कर दिया, जिससे इसक डिजाइन हाइड नहीं हुआ और पूरे लुक के साथ परफेक्टली ट्यून कर गया। लुक को शाही फील देने के लिए कुहू ने जूलरी भी एंटीक गोल्ड पिक की, जो लहंगे के टोन्स के साथ बखूबी जची। जहां उनके गोल्ड चोकर का यूनिक डिजाइन और मरून डिटेलिंग शानदार लगी, तो हाथ में कंगन और रिंग्स नजर आईं। हसीना ने अपने गहनों को लहंगे के कलर- कॉम्बो को ध्यान में रखकर चुना, लेकिन ओवरडू नहीं किया, जिससे आउटफिट फोकस में रहता है। वहीं, सॉफ्ट वैवी हाफ ओपन हेयर में एक्सेसरी लगाई और मरून लिप्स के साथ सटल हाइलाइट और डिफाइंड आइज ने उनके फीचर्स को भी एन्हांस किया। जिससे कुहू का स्टाइल रॉयल, एलिगेंट और क्लासी का परफेक्ट कॉम्बो बन गया।
