आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार कुख्यात माओवादी चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सोमन्ना माओवादी संगठन का स्टेट कमेटी सदस्य था और AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) क्षेत्र में सक्रिय था। वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है।
जानकारी के मुताबिक, शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में संगठन की कमान सोमन्ना के पास ही थी। गौरतलब है कि देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की गई है। ऐसे में डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे बड़े माओवादी नेता का सरेंडर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
