मुंबई। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो आने का सिलसिला अभी भी जारी है। अब भजन संध्या की तस्वीरें सामने आईं, जहां पूरा परिवार बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर के भजन को सुनकर भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गया। यही नहीं सबका देसी अवतार भी शानदार लगा। जहां नीता अंबानी साड़ी पहन हीरे- रूबी में सजीं, तो बेटी और बहुओं का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। वहीं इसके अलावा बर्थडे बॉय अनंत भी पापा के साथ कुर्ता पहनकर ट्विनिंग कर गए। ऐसे में पूरे परिवार का ही ट्रेडिशनल अवतार दिल जीत गया, तो 25 साल की विधायक मैडम और लोक गायिका मैथिली का भी साड़ी में अंदाज बढ़िया लगा। ऐसे में चलिए सभी के लुक्स पर नजर डालते हैं।

आपको बता दें की सबसे पहले नीता अंबानी के साड़ी लुक की बात करते हैं, जो उन्हें एलिगेंट और रॉयल फील दे रहा है। रेड कलर की सिल्क साड़ी के बॉर्डर को सुनहरी जरी से सजाया है, तो साथ में उन्होंने बॉर्डर से मैचिंग काम वाला ब्लाउज पहना। जिसे राउंड नेक के साथ हाफ स्लीव्स दी, तो ओपन पल्लू के साथ साड़ी को नीट एंड क्लीन तरीके से ड्रेप करके इसे क्लासी टच दिया। वहीं नीता की साड़ी बेहद सुंदर है, लेकिन उनके लुक की हाइलाइट हमेशा की तरह उनकी जूलरी बनी। रूबी, हीरे और पन्ने से सजे इयररिंग्स, लेयर्ड माला, कंगन और रिंग्स साड़ी को कॉम्प्लिमेंट कर गए, तो मिडिल पार्टिंग के साथ लो बन बनाकर उसमें लगाया गजरा और माथे पर लगी छोटी बिंदी ट्रेडिशनल चार्म ऐड करके हुए खूबसूरत लुक दे गई। छोटी बहू राधिका मर्चेंट यहां क्रीम और गोल्ड के क्लासिक कॉम्बिनेशन वाले कपड़ों में नजर आईं। जहां उनके गाउन को देसी टच के साथ डिजाइन किया। जिसे हाफ स्लीव्स देकर चोली एरिया को गोल्डन डिटेलिंग से जालीदार पैटर्न बनाकर सजााया, तो स्कर्ट को फ्लोई टच दिया। जिसे ग्रेस के साथ कैरी किए राधिका का अंदाज स्टनिंग लगा।

राधिका ने अपने लुक को खूबसूरत पर्ल डिटेलिंग जूलरी के साथ पेयर किया। जहां उनका चोकर नेक एरिया को कॉम्प्लिमेंट कर गया, तो मैचिंग इयररिंग्स और कंगन पहनकर उन्होंने इसे पूरा किया। हालांकि, बीच में ही उन्होंने गहने उतार दिए और बस कंगन पहनकर ही भजनों का आनंद लेती नजर आईं। घर की बड़ी बहू श्लोका मेहता अपनी ननद ईशा अंबानी के पास जमीन पर बैठी नजर आईं। दोनों ने सादे- से सूट पहने हैं, तो यहां उनकी भी जूलरी नहीं दिखी। श्लोका ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है, जिसकी नेकलाइन को एम्ब्रॉयडरी से हाइलाइट किया, तो ईशा फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता पहने दिखीं। दोनों ने सादगी के साथ लुक्स को पूरा किया। अपने बर्थडे के लिए अनंत ब्लू कलर के कुर्ते में नजर आए। जिसे उन्होंने मैचिंग हाफ जैकेट के साथ स्टाइल किया। जिस पर सुनहरे तार से बूटियां बनी हैं, तो कुछ-कुछ दूरी पर फ्लोरल मोटिफ्स भी दिए, पर यहां हाइलाइट उनका ब्रोच बन गया। दूसरी ओर, पापा मुकेश भी नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहनकर अनंत के लुक से ट्विनिंग कर गए। अपनी गायिकी के लिए अलग पहचान रखने वाली मैथिल ठाकुर अब विधायक भी बन गई हैं, लेकिन उनका गाने के प्रति प्यार अभी भी देखने को मिलता है। अंबानी के इवेंट के लिए वह गोल्डन टिशू साड़ी पहनकर तैयार हुईं और उसे कंट्रास्ट में महरून कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया। जिस पर सुनहरे सितारों से फ्लोरल बूटियां बनी हैं, तो सोने का हार, झुमके और कंगन पहन उन्होंने लुक पूरा किया।
