आरोपियों के पास से एक तलवार, तीन चाकू और एक गुप्ती सहित कुल 5 हथियार को किया गया जप्त
रायपुर । डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धारदार हथियार से वार कर घायल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा भाई को अग्रवाल मैरिज पैलेस रायपुरा के पास 03-04 अज्ञात लड़के गाली-गुफ्तार कर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से वार किए और भाग गए । उक्त सूचना पर थाना डीडी नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल, डीसीपी (क्राइम एव साइबर) स्मृतिक राजनाला, एडिशनल डीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के द्वारा त्वरित आरोपी की गिरफ्तारी करने और घायल के उचित उपचार हेतु निर्देशित किया गया।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु एसीपी देवांश राठौर पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में थाना डीडी नगर एवं एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य, विश्लेषण करते हुए निशानदेही पर प्रकरण में मुख्य आरोपी नवीन कुमार यादव को गिरफ्तार कर घटना में संलिप्त अन्य 03 नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया। घटना कारित करने के बाद एक विधि से संघर्ष रत बालक पहले प्रयागराज उत्तरप्रदेश गया फिर आया जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया उससे सघन पूछताछ करने पर घटना का मुख्य कारण दिवाली में हुए वाद विवाद को लेकर रंजिश रखते हुए घटना को अंजाम देना’बताया गया ।
इस घटना को अंजाम देने वाले एक मुख्य आरोपी एवं तीन विधि से संघर्ष रत बालकों सहित कुल चार के विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।
ज़ब्त सामग्री
1. ’एक तलवार
2. तीन चाकू
3. एक गुप्ती
*नाम आरोपी-
01. नवीन कुमार यादव उर्फ दादू पिता आनन्द राम यादव उम्र 19 साल पता यादव पारा गौरा चौक के पास, रायपुरा
02. तीन विधि से संघर्षरत बालक।
