मुंबई। ईशा अंबानी ने अपनी सासू मां के बर्थडे पर अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट चुरा ली। स्वाति पीरामल के 70वें बर्थडे के लिए उन्होंने अपने हैवी सिग्नेचर कॉउचर से हटकर फ्रेशनेस से भरपूर फ्लोरल अटायर चुना। जिसमें उनका अंदाज बेहद स्टनिंग और ग्लैमरस लगा, तो वह पति आनंद पीरामल के साथ ब्लैक अटायर में ट्विनिंग करके छा गईं।बेशक ईशा की ड्रेस की कीमत लाखों में है, लेकिन लड़कियां उनके लुक से आइडिया लेकर अपने बजट में इस लुक को री-क्रिएट कर सकती हैं। जिसके जरिए ईशा साबित कर गईं कि जब बात स्टाइलिश लगने की बात आती है, तो वह बिना ज्यादा हीरे-पन्ने में लदकर ही अपने फैशन गेम से बाजी मार सकती हैं। ऐसे में चलिए उनके लुक की डिटेल्स पर गौर करते हैं।

ईशा की ड्रेस पर डेलिकेट वाइट फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं, जो लुक को बेहद सॉफ्ट, फेमिनिम और टाइमलेस अपील देते है। इसका फैब्रिक खूबसूरती के बॉडी से फ्लो करता है, जो एलिगेंट वाइब्स क्रिएट कर रहा है। वहीं, शोल्डर और बस्ट पर दी गई रफल डिटेलिंग इसमें विंटेज चार्म जोड़ गई, तो फ्रंट में वी और बैक स्क्वायर नेकलाइन को रफल से हाइलाइट करने वाला अंदाज भी बढ़िया लगा। फ्रंट में नेकलाइन के नीचे अटैच ब्लैक बो लुक को प्लेफुल टच दे गी। जिससे हसीना को रिलैक्स्ड और रिफांइड लुक मिला।एक्सेसरीज को ईशा ने मिनिमल रखा और अपनी ड्रेस को ही हाइलाइट होने दिया। वह डायमंड के पीयर ड्रॉप स्टाइल इयररिंग्स, रिंग और ब्रेसलेट पहने नजर आ रही हैं, जो लुक को क्लासी टच दे गए। वहीं, न्यूड टोन मेकअप के साथ फीचर्स को एन्हांस करते हुए हसीना ने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन रखे। जिन्हें दिया सॉफ्ट कर्ल स्टनिंग लगा और हमेशा की तरह ईशा का स्टाइल हेड टू टो इंप्रेसिव लगा।अक्सर ही फॉर्मल अटायर में नजर आने वाले आनंद पीरामल अपनी मां के बर्थडे के लिए ब्लैक शर्ट के साथ ग्रे ट्राउजर पहनकर आए। जहां शर्ट की स्लीव्स को फोल्ड करके उन्होंने बिना टकइन किए कैजुअल अंदाज में स्टाइल किया, तो चश्मा और घड़ी पहनकर अपना लुक पूरा किया। जिसमें आनंद का लुक डैशिंग वाइब्स दे गया।
