IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करेंगे संजू सैमसन, कप्तान ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। जहां टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद इस बात का खुलासा किया कि इस सीजन ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरी तरह नया होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ किया कि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस बार ओपनिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह टीम इंडिया के स्टार और टी20 विश्वकप 2026 के हीरो संजू सैमसन उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यानी इस सीजन ऋतुराज के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे। यह चेन्नई के लिए बड़ा बदलाव है, क्योंकि पिछले सीजन टीम ने आयुष म्हात्रे पर भरोसा जताया था। आपक्को बता दें की ओपनिंग से हटने के बाद अब आयुष म्हात्रे को इस सीजन बेंच पर बैठना पड़ सकता है या फिर सीएसके उन्हें नंबर तीन पर उतार सकता है। हालांकि, नंबर तीन पर म्हात्रे के खेलने की संभावना बेहद कम है। टीम मैनेजमेंट इस पोजिशन पर एक विस्फोटक बल्लेबाज का इस्तेमाल कर संतुलन बनाना चाहती है। ऐसे में सरफराज खान या फिर उर्विल पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं, शिवम दुबे और दक्षिण अफ्रीका के युवा स्टार डेवाल्ड ब्रेविस मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह बनाए रखेंगे।

वहीं छठे नंबर पर 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर हो सकते हैं। वहीं, 14.2 करोड़ के ही नए स्टार कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं। धोनी को सातवें या फिर आठवें पर स्थिति के हिसाब से भेजा जा सकता है। ऐसे में चेन्नई की बैटिंग ऑर्डर विस्फोटक दिख रही है। गेंदबाजी में नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद खेल सकते हैं। सीएसके के लिए 2025 सीजन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद टीम ने कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इनमें रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी और दीपक हुड्डा शामिल थे। उनकी जगह युवा और आक्रामक खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिसने टीम के खेल में नई ऊर्जा भरी। पूर्व सीएसके खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन भी पहले इस ओपनिंग जोड़ी की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, ‘ऋतुराज और संजू दोनों क्वालिटी बल्लेबाज हैं। एक क्लास से रन बनाता है और दूसरा आक्रामक अंदाज में खेलता है, इसलिए दोनों को ओपन करना चाहिए।’