महंगाई की मार या गहनों की चमक? रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी, खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स!

Follow Us

भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते गहनों की चमक और बढ़ गई है। वैश्विक और घरेलू कारकों के चलते सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखा जा रहा है। अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो महानगरों के ताजा भावों पर नजर डालना जरूरी है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर बना हुआ है, लेकिन बढ़त हर जगह बरकरार है।दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्र चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर हैं, जहाँ 24-कैरेट सोना 1,54,100 रुपये और 22-कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में कीमतें लगभग स्थिर हैं; यहाँ 24-कैरेट सोने का भाव 1,52,840 रुपये और 22-कैरेट का भाव 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर ‘रॉकेट’ जैसी भारी बढ़त देखी गई है। पिछले कुछ दिनों में यह 10,000 रुपये तक महंगी हो चुकी है। 12 अप्रैल की सुबह तक चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 3,800 रुपये (1.6%) की बढ़त के साथ 2,47,000 रुपये पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि, इस साल जनवरी में चांदी 4,00,000 रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को भी छू चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की स्पॉट कीमत फिलहाल $75.91 प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि, वैश्विक अस्थिरता और मांग में वृद्धि के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम प्रभावित हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।