बच्चों की हेल्दी डाइट को लेकर बढ़ी चिंता, पेरेंट्स के सामने पोषण की चुनौती

Follow Us

बदलती जीवनशैली और बढ़ते जंक फूड के चलन के बीच बच्चों का सही पोषण आज हर माता-पिता के लिए चिंता का विषय बन गया है। बच्चों की पसंद-नापसंद और बाजार में उपलब्ध प्रोसेस्ड फूड के कारण उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार देना कई बार मुश्किल हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बचपन में शरीर और दिमाग का तेजी से विकास होता है, इसलिए इस उम्र में सही पोषण बेहद आवश्यक है। हालांकि आजकल पैकेज्ड फूड, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ बच्चों को अधिक आकर्षित करते हैं, जिनमें नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा हो सकती है। पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें, दूध और घर का बना भोजन शामिल करना जरूरी है। ये खाद्य पदार्थ शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो उनके संपूर्ण विकास में मदद करते हैं।

मिलावट और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों को लेकर बढ़ती चिंता के कारण अब कई परिवार ऑर्गेनिक और घरेलू खाद्य विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही माता-पिता खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और सामग्री पर भी विशेष ध्यान देने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को शुरू से ही हेल्दी खाने की आदत डालना जरूरी है। समय पर भोजन करना, जंक फूड का सीमित सेवन और संतुलित आहार अपनाना उनकी बेहतर सेहत और भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।