नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में दिन प्रतिदिन उतार-चढाव जारी है। वहीं बात करें वैश्विक तनाव में तो थोड़ी नरमी के संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी की कीमतें 13 हजार रुपये तक लुढ़क गईं, जबकि सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया। हालांकि भारतीय बाजार बंद होने दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और रिकवरी का दौर देखा गया। आपको बता दें की ‘ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 4.85% की भारी गिरावट आई। यह सफेद धातु 13 हजार रुपये टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को यह 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये या 2.12% की गिरावट के साथ 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, वहीं पिछले सत्र में इसका भाव 1,60,600 रुपये था। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण आई है। जहां भारतीय बाजारों में कीमतें गिरीं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती गिरावट के बाद वैश्विक कीमतों में 4% से अधिक की रिकवरी दर्ज की गई। चांदी: स्पॉट सिल्वर अपने इंट्रा-डे लो (64.08 डॉलर प्रति औंस) से उबरकर 4.26% की तेजी के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक समय इसमें लगभग 10% की गिरावट देखी गई थी। और सोना: स्पॉट गोल्ड भी शुरुआती कारोबार में कमजोर होकर 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर चला गया था, लेकिन बाद में इसमें 2.23% (106.74 डॉलर) की तेजी आई और यह 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
सोने-चांदी के दामों में फिर हुआ परिवर्तन, चांदी में आई भारी गिरावट, सोना भी फिसला, जाने आज क्या चल रहा दाम
