अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए फैंस हुए बेकाबू, एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़ने का वीडियो वायरल

Follow Us

मुंबई। अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला में दिखाई देंगे और फिलहाल वे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस उन्हें देखने के लिए एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी इस हरकत को खतरनाक और ‘जीरो सिविक सेंस’ वाली घटना बता रहे हैं।दरअसल, अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनको देखने के लिए मॉल में फैंस की भीड़ जमा हो गई, और मॉल खचाखच भर गया। इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ की वजह से मॉल में पैर रखने की जगह भी नहीं दिख रही है। एक्टर्स को देखने के लिए इतनी तादाद में लोग पहुंचे कि वहां भगदड़ की स्थिति बन सकती थी। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जब जगह नहीं मिलने पर कुछ फैंस तो एस्केलेटर की रेलिंग तक पर चढ़ गए। अब वीडियो सामने आते ही लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर- ‘जीरो सिविक सेंस’ कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने लिखा- ‘चरम पर बेरोजगारी।’ इसके अलावा भी यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट किए। बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की आईकोनिक जोड़ी 14 साल बाद वापस आ रही है, इस वजह से भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। मूवी में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तबु, मिथिला पालकर अहम किरदार में नजर आएंगे।