जबलपुर | पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले एपस्टीन फाइल्स की MP के जबलपुर में दस्तक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में पोस्टर लगाए गए है। यूनिपोल में AI जेनरेटेड पोस्टर लगाकर एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया गया है।
पीएम मोदी को कंप्रोमाइज कहा गया
शहर के मढ़ाताल और पुराने बस स्टैंड इलाके में यूनिपोल पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में एपस्टीन फाइल्स और अडानी DOJ को लेकर पीएम मोदी को COMPROMISED बताया गया। एक पोस्टर में ट्रंप के हाथ में एपस्टीन फाइल्स और अडानी DOJ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथ जोड़कर पेश किया गया है। फाइल्स और अडानी डोज को लेकर पीएम मोदी को कंप्रोमाइज कहा गया।
युवा कांग्रेस पर पोस्टर लगाने का आरोप
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस पर नगर निगम के यूनिपोल पर पोस्टर लगाने के आरोप लगे है। एपस्टीन फाइल से जुड़े पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया। एमपी यूथ कांग्रेस के X हैंडल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्टर वायरल किए गए। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबलपुर के ओमती थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1)के तहत मामला दर्ज किया है। एमपी यूथ कांग्रेस का सोशल मीडिया पेज मेंटेन वाले की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
