नई दिल्ली। तरबूज और खरबूज गर्मी के वो फल है जो टेस्टी होने के साथ-साथ हमारी बॉडी को हाइड्रेट भी रखते हैं और इन फलों को ठंडा खाने में ज्यादा मजा आता है. लेकिन कटे हुए फल को लंबे समय तक रखना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. आपने कभी ये सोचा है की फ्रिज में रखे हुए तरबूज को निकालते ही तुरंत खाने से सेहत पर क्या असर होता है? इसे ऐसे खाना सही है या नहीं? अगर आपने मन में भी यही सवाल रहता है कि तो आज हम आपको इसके बारे में ही विस्तार से बतायेंगे कि फ्रिज से निकाले गए तरबूज को तुरंत खाना सही है या नहीं?

गले और पाचन पर असर बहुत ठंडी चीज अचानक खाने से गले में खराश, खांसी या सेंसिटिव लोगों में इरिटेशन हो सकता है. इसके अलावा, पाचन तंत्र (डाइजेशन) भी धीमा पड़ सकता है क्योंकि शरीर को ठंडे फल को सामान्य तापमान पर लाने में मेहनत करनी पड़ती है.
पेट में गड़बड़ी कुछ लोगों को ठंडा तरबूज खाने से पेट दर्द, गैस या क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है—खासतौर पर अगर उनका पेट पहले से संवेदनशील है. दांतों में संवेदनशीलता बहुत ठंडा फल खाने से दांतों में झनझनाहट या दर्द हो सकता है.
सही तरीका क्या है?
फ्रिज से निकालकर तरबूज को 10–15 मिनट बाहर रख लें, फिर खाएं.
बहुत ज्यादा ठंडा (बर्फ जैसा) न खाएं.
कटे हुए फल को ज्यादा देर तक स्टोर न करें (खासकर 1 दिन से ज्यादा नहीं).
साफ-सुथरे तरीके से स्टोर करें (ढककर रखें)
