मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दबदबा है। यह फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले हफ्ते में इसने 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली थी। 19 मार्च को यह फिल्म रिलीज हुए थी। आइए जानते हैं गुरुवार को इसने और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने कितना कलेक्शन किया है।
‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन:
पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपए से शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 113 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। चौथे दिन रविवार को भी इसने अच्छा कलेक्शन करते हुए 114.85 करोड़ रुपए कमाए। पांचवें दिन फिल्म की कमाई 65 करोड़ रुपये तक रही। छठे दिन मंगलवार को इसने 56.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सातवें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 47.70 करोड़ रुपए ही रही। वहीं आठवें दिन यानी गुरुवार को ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 49.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज में 43 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से इस फिल्म का कुल कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 250-300 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
जहां भारत में ‘धुरंधर 2’ अच्छा कलेक्शन कर रही वहीं वर्ल्डवाइड भी इसका बोलबाला है। आठवें दिन तक इसने दुनियाभर में 1067.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर के कलेक्शन के मामले में इसने ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘पठान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.3 करोड़ रुपये है। ‘धुरंधर 2’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ आखिरी सांसे गिन रही है। इस फिल्म ने आठवें दिन 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 66.97 करोड़ रुपये हो गया है।
