मुंबई। छोटे पर्दे की फेमस ‘भाभी जी’ यानी शुभांगी अत्रे स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहतीं, तो अब लाल साड़ी में उनकी ब्यूटी ने सबको इंप्रेस कर दिया है। 44 साल की हसीना का बेहद खूबसूरत रूप देखने को मिला, जो फैशन गोल्स भी दे गया। आपको बता दें की सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में 10 साल तक ‘अंगूरी भाभी’ बनकर लोगों का दिल जीतने वाली शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में भी काफी ग्लैमरस हैं। हसीना का स्टाइल हर बार सबको इंप्रेस कर जाता है, तो लाल साड़ी में उनकी अदाओं ने दिल ही जीत लिया। जिसे सितारों वाले ब्लाउज के साथ पहन हसीना ने अपना बेहद एलिगेंट लुक दिखाया, जिससे आइडिया लेकर आप भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं 44 साल की शुभांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीना का स्टाइल इतना कमाल का है कि वह चाहे देसी अवातर में नजर आए या फिर वेस्टर्न में, वह छा ही जाती हैं। लेकिन, अब साड़ी में उनका ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न ग्लैम का परफेक्ट मिक्स दिखाता अंदाज कमाल का लगा।
यूं तो शुभांगी शॉर्ट्स तो कभी मैक्सी ड्रेस या सूट में भी अपना जलवा बिखेर जाती हैं, लेकिन साड़ी की कुछ बात ही अलग है। ब्राइट रेड कलर की साड़ी उन पर बखूबी जची। जिसे उन्होंने ओपन पल्लू के साथ ड्रैप करके बड़े- ही एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया। जहां हैड टू टो उनके लुक में एक-एक एलिमेंट परफेक्टली ट्यून कर गया। शुभांगी की साड़ी की डिटेल में बात करें, तो इसे सिल्वर सेक्विन एम्बेलिश्ड पैटर्न से सजाया गया है। पूरी साड़ी पर लाइनिंग या यूं कहे कि लहरिया जैसा पैटर्न बना है, तो बॉर्डर को सिल्वर डिटेलिंग से चौड़ा रखा, जो लुक को रिच और ग्रेसफुल बना रहा है। जिसे नीट एंड क्लीन प्लीट्स और फ्लोई ड्रेपिंग के साथ स्टाइल करके लुक बेहद ग्रेसफुल बन गया। साड़ी लुक को और क्लासी बनाने के लिए शुभांगी ने साथ में मैंचिग नहीं, बल्कि कंट्रास्ट में ब्लाउज पेयर किया। वह आइवरी बेस वाला सिल्वर सेक्विन से सजा स्ट्रैपी स्लीव्स वाला ब्लाउज पहने हुए हैं। जिसकी डीप नेकलाइन साड़ी के साथ मॉडर्न कंट्रास्ट क्रिएट कर रही है, तो रेड के साथ सिल्वर का कॉम्बिनेशन क्लासी और आई-कैची लगा। तभी तो उनका लाल साड़ी में लुक बेहद स्टनिंग बन गया।
जब बारी जूलरी की आई, तो शुभांगी ने बड़े-से सिल्वर झुमके पेयर किए, जो स्टेटमेंट पीस की तरह काम कर रहे हैं। जिसमें पर्ल्स भी अटैच हैं, तो साथ में उन्होंने लाइटवेट पेंडेंट वेअर किया, जो लुक को ओवर ड्रैमेटिक नहीं बना रहा। वहीं, हाथ में डिजिटल वॉच नजर आई। कुल मिलाकर हसीना की जूलरी मिनिमल लेकिन इम्पैक्टफुल लग रही है। लुक को फाइनल टच शुभांगी ने सॉफ्ट वैवी ओपन हेयर के साथ दिया, जो नेचुरल और फ्रेश लग रहे हैं। वहीं, ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिप शेड और बिंदी एलिगेंस को बढ़ा गई। ऐसे में शुभांगी अत्रे के लुक की ऑलओवर वाइब ट्रेडिशनल रेड साड़ी और मॉडर्न स्लीवलेस ब्लाउज में प्री- वेडिंग जैसे फंक्शन के लिए बेस्ट लगी।अगर आप किसी शादी या फेस्टिव इवेंट में क्लासी लगना चाहती हैं, वो भी बिना एक्स्ट्रा तामझाम के तो शुभांगी के स्टाइल से आइडिया लेना बेस्ट रहेगा।
