असम। दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आपको बता दें की रियान पराग ने भी मताधिकार का किया प्रयोग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने भी गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रियान गुवाहाटी के खारगुली में लाल सिंह अकादमी पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे। वहीं असम, केरल, पुदुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।
असम सीएम हिमंता ने पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के साथ किया मतदान असम के मुख्यमंत्री और जलुकबारी से उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और बच्चों के साथ कामपुर के एक मतदान केंद्र पर असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने जीत पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा, 100 प्रतिशत जीत तय है। मतदान के बाद CPI के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने एलडीएफ की बड़ी जीत का दावा किया केरल विधानसभा चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डालने के बाद सीपीआई के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने एलडीएफ की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, पूरे राज्य से खबरें आ रही हैं कि मतदाता एलडीएफ को वोट देने के लिए उमड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस और भाजपा के अपवित्र गठबंधन को हराना होगा। मेरी जनता से अपील है कि वे एलडीएफ को वोट दें क्योंकि यही उम्मीद है और यही वह राजनीतिक शक्ति है जो धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, संघवाद की रक्षा करेगी और देश के गरीबों के लिए खड़ी होगी।
असम में चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत असम विधानसभा चुनाव के बीच सोनितपुर जिले के नदुआ निर्वाचन क्षेत्र में तैनात एक मतदान अधिकारी मृत पाए गए। मृतक का नाम देबेन होरो था और उनकी उम्र 45 वर्ष थी। वह डोलापानी एलपी स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 230 पर दूसरे मतदान अधिकारी के रूप में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि देबेन होरो आज सुबह अपने बिस्तर पर बेहोश मिले थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का असली कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों को किसी पुरानी बीमारी का शक है। देबेन होरो चारीद्वार क्षेत्र के रहने वाले थे और एक सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक थे। इस घटना का मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा। बूथ पर सुबह 7 बजे तय समय पर वोटिंग शुरू हुई। प्रशासन ने उनकी जगह एक आरक्षित कर्मचारी को तैनात कर दिया है।
असम की 126 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। पीआर श्रीजेश ने परिवार के साथ किया मतदान पीआर श्रीजेश ने मतदान करने के बाद अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा वोट, मेरी आवाज, मेरी जिम्मेदारी। दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने किया मतदान असम के दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और उनकी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 116 पर पहुंचकर अपना वोट डाला। कल ही अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद गरिमा सैकिया गर्ग मतदान करने पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘मैं शारीरिक रूप से अस्वस्थ हूं, लेकिन फिर भी वोट डालने आई हूं क्योंकि यह हमारा कर्तव्य है। पहले मैं जुबीन के साथ वोट डालने आती थी।’ जुबीन गर्ग के लिए न्याय की मांग पर उन्होंने कहा, ‘हम इसके लिए लड़ रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कोई परिणाम निकलेगा।’ केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यहां भाजपा का कोई फैक्टर नहीं है। यह एक ऐसा राज्य है जहां विधानसभा में भाजपा शून्य सीट वाली पार्टी है। उनका नाम लेना भी उनके लिए एक बड़ी तारीफ होगी।’ थरूर ने आगे कहा, केरल में असली चुनावी मुकाबला सत्ताधारी LDF सरकार और चुनौती दे रहे UDF गठबंधन के बीच है।
महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा, ‘हमने अभी तक बिल का ड्राफ्ट नहीं देखा है। मुझे पता है कि वे इसके लिए 16 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाने की योजना बना रहे हैं। हमें बिल देखना होगा और समझना होगा कि वे क्या प्रस्ताव रख रहे हैं। हमें संघवाद, विधायिका के कामकाज और संसद पर इसके असर का पता लगाना होगा। क्या 800 के आस-पास सदस्य होंगे? क्या उन्हें बोलने का मौका मिलेगा? इन सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।’ कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट में किया मतदान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट के डीसीबी गर्ल्स हाई स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि लोगों में भारी उत्साह है और वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए एक नए असम का निर्माण करेंगे। मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने किया मतदान मलयालम सुपरस्टार ममूटी और उनकी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया। दोनों ने कोच्चि के क्राइस्ट किंग कॉन्वेंट स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मतदान के बाद सत्ता परिवर्तन का दावा किया। उन्होंने कहा कि केरल की जनता भाजपा को पसंद नहीं करती है और 10 साल के कुशासन की वजह से इस बार राज्य में सरकार निश्चित तौर पर बदलेगी।
