ऑर्गेंजा साड़ी में आलिया भट्ट का दिखा देसी स्वैग, नजाकत भरी तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Follow Us

मुंबई। आलिया भट्ट को फैशनिस्टा कहना गलत नहीं होगा। हसीना वेस्टर्न ही नहीं साड़ी में भी ग्लैमर का तड़का लगा जाती हैं, जो उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में साफ नजर आया। फ्लोरल पैटर्न वाली साड़ी में वह बला की खूबसूरत लगीं। जिसे उन्होंने बड़े-ही एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया और लड़कियों को साड़ी में सजने- संवरने के फैशन टिप्स भी दे गईं। ​दरअसल, आलिया चेन्नई में एक इवेंट के लिए गईं। जिसकी तब तस्वीरें सामने आईं, तो साड़ी में उनकी सुंदरता ने दिल जीत लिया। जिसे उन्होंने मिनिमल एलिमेंट्स के साथ ही स्टाइल किया, जो लुक की ब्यूटी को और निखार गया। तभी तो हसीना के लुक को फैंस भी खूब प्यार दे रहे हैं। जिससे इंस्पिरेशन लेकर लड़कियां भी पार्टी में छा सकती हैं। हमेशा ही अपने लुक्स से इंप्रेस करने वाली आलिया ने इवेंट के लिए साड़ी को पिक किया। इस लुक में उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रिंयाका कपाड़िया ने स्टाइल किया। जिसमें वह क्लास, एलिगेंस और रॉयल टच का परफेक्ट मिक्स दिखा गईं। आलिया डिजाइनर के अनरिलीज्ड कलेक्शन की साड़ी पहने हुए हैं।

मणिपुरा लोटस सीरीज की इस साड़ी के बस पल्लू पर बेल की तरह एम्ब्रॉयडरी की गई है। फ्रंट वाले हिस्से पर सेम कलर थ्रेड से फूल बनाया, तो सेम डिटेलिंग बैक पर भी की। जिनके बीच में लगे स्टोन लुक में शाइन लेकर आ रहे हैं। जिससे बाकी का प्लेन हिस्से भी स्टनिंग लगा। ​आलिया के लुक को क्लासी फील देने के लिए स्टाइलिस्ट प्रियंका ने उन्हें सिल्क का सेम कलर ब्लाउज पहनाया। जिसकी डीप वी नेकलाइन और स्लीवलेस पैटर्न लुक में टीज एलिमेंट ले आया और साथ ही क्लासी टच भी दे गया। जिसके साथ साड़ी को ओपन पल्लू में ड्रेप करके हसीना उसे दूसरे हाथ पर कैरी किए दिखीं, जो उन्हें ग्रेसफुल लुक दे गया और ब्लाउज भी पूरा विजिबल हो रहा है। वहीं जूलरी के लिए स्टाइलिस्ट ने Moksh लेबल को चुना। जिसका स्टनिंग चोकर सेट साड़ी के साथ ब्यूटीफुली कॉम्प्लिमेंट कर गया, तो मैचिंग राउंड शेप स्टड इयररिंग्स भी बढ़िया लगे। इसके अलावा हसीना के हाथ में बस रिंग नजर आई और जूलरी में लेस इज मोर वाला कॉन्सेप्ट उनकी साड़ी को हाइलाइट कर गया। जब बारी लुक को फाइनल टच देने की आई, तो आलिया ने अपने सिग्नेजर लुक को फॉलो किया। मिडिल पार्टीशन के साथ बालों को सॉफ्ट वैवी टच देकर ओपन रखा, तो मेकअप को न्यूड पीची शेड में रखा। जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी एन्हांस हुई और हसीना का स्टाइल हेड टो टू कमाल का लगा।