नई दिल्ली। तलाक के बाद अब अपनी विदेशी मंगेतर से दूसरी शादी कर रहे हैं शिखर धवन। शादी की रस्में चल रही हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अब विदेशी दुल्हनिया का हल्दी वाला लुक लोगों का दिल जीत गया है। जहां वह एलिगेंस और क्लास का परफेक्ट मेल दिखा गईं। सोशल मीडिया पर इस समय शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरें छाई हुईं हैं। दोनों का प्री- वेडिंग फंक्शन में शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। खासकर, होने वाली विदेशी दुल्हनिया के देसी रूप ने सबका दिल जीत लिया है। अब संगीत और मेहंदी के बाद कपल की हल्दी सेरेमनी की फोटोज ने सबका ध्यान खींच लिया है। जिसके लिए सोफी लहंगे में सजीं और बला की खूबसूरत लगीं। अब जब सोफी देसी बन गईं, तो शिखर क्यों पीछे रहते उन्होंने भी अपनी मंगेतर को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों का एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट करने वाला अंदाज कपल फैशन गोल्स दे गया। जिससे आप भी टिप्स ले सकते हैं, तो चलिए देखते हैं कि उन्होंने कैसा रूप धरा। सोफी ने संगीत में लहंगा पहना, तो मेहंदी के लिए जिम के कपड़े पहनकर ही वह तैयार हो गईं। वहीं, अब हल्दी के लिए हसीना ने रिंपल और हरप्रीत का ऑरेंज कलर का लहंगा पहना, जो उनके लुक को वाइब्रेंट के साथ ट्रेडिशनल टच दे गया। जिसमें रेड कलर का बॉर्डर और वेस्ट पर किया गया काम, क्लासी लगा और इसमें और पॉप कलर जोड़ गया।
वहीं, वेस्ट पर सुनहरी जरी से फ्लोरल बेल बनी है, तो बॉर्डर को चौड़ा रखा। जिसमें लेस, कलरफुल पैटर्न जरी, सेक्विन का मिक्स देखने को मिला। वहीं, कलियों को सुनहरी लेस से हाइलाइट किया और पूरी लहंगा स्कर्ट पर सेक्विन लगाए। जिसने लहंगे के बैलेंस क्रिएट किया, जो आउटफिट की ब्यूटी को और निखार गया। जहां लहंगा ज्यादा हैवी न होकर सटल- सोबर है, तो ब्लाउज को हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया। जिससे लुक में ड्रामा ऐड हुआ, तो इसकी हॉल्टर नेक लुक में और मॉडर्न तड़का लगा गई। जिसके बेस को रेड कलर का रखते हुए गोल्डन जरी , सेक्विन और कलरफुल पैटर्न से सजाया गया है। जिससे रेड का साथ के गोल्ड का क्लासी कॉम्बो ही नहीं बाकी कलर का मिस्क भी लुक को हल्दी के लिए एकदम ब्राइट, स्टनिंग और थोड़ा हटके बना गया।अब हल्दी आउटफिट में जब तक येलो कलर का टच ना आए, तो लुक थोड़ा इनकंप्लीट लगता ही है। तभी तो सोफी ने येलो कलर का दुपट्टा कैरी किया। जिस पर गोल्ड बुटी वर्क किया है, तो बॉर्डर को रेड और टील कलर से हाइलाइट किया और फिर सुनहरी धारियों से इसे सजाया। जिसे अपने दोनों हाथों पर ओपन ड्रेप करके सोफी ने स्टाइल किया और बेहद गॉर्जियस लगीं। जब बारी जूलरी की आई, तो सोफी ने इसमें ज्यादा एफर्ट्स न डालकर अपनी आउटफिट को हाइलाइट होने दिया। वह स्टनिंग ड्रॉप इयररिंग्स पहने दिखीं, जिनका गोल्ड टोन उनकी आउटफिट के कलर्स को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। वहीं, फाइनल टच हसीना ने कलीरे के साथ दिया। इसके अलावा अपने बालों को साइड पार्टीशन के साथ सॉफ्ट वैवी टच देकर उन्होंने न्यूड लिप शेड के साथ ग्लोइंग मेकअप किया। कुल मिलाकर सोफी का लुक हल्दी में फ्रेशनेस के सा ही रॉयल और एलिगेंट टच लेकर आया। सोफी के लहंगा लुक की बात तो हो गई, अब शिखर पर नजर डालते हैं जो अपनी होने वाली पत्नी के लुक को बखूबी कॉम्प्लिमेंट कर गए। उन्होंने सफेद कुर्ता- पजामा पहना और उसमें हल्दी वाइब्स ऐड करने के लिए साथ में येलो हाफ जैकेट पेयर कर ली। जिस पर सेम कलर से थ्रेड एम्ब्रॉयडरी हो रखी है, तो कॉलर को सितारों से हाइलाइट किया।
