लोकतंत्र की सुखद झलक: संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शिष्टाचार भेंट

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में एक दूसरे से शिष्टाचार मुलाकात की है। दरअसल आज संसद भवन परिसर में एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। जहां प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई है। आपको बता दें की करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेता आपस में बातचीत करते नजर आए, इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उनके आस-पास मौजूद रहे।