दीपोत्सव से पहले भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर हुई झूमा झटकी

Follow Us

स्थल चयन को लेकर बनी विवाद की स्थिति

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सिरहासर चौक दंतेश्वरी मंदिर मार्ग पर भाजपा ने दीपोत्सव का कार्यक्रम फाइनल किया था। जन्मदिन के मौके पर गुरुवार की शाम को इन स्थानों पर सवा लाख दीए जलाने का कार्यक्रम बनाया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ वन मंत्री केदार कश्यप दिन में जगदलपुर पहुंच गए थे। इस बीच कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस बात को लेकर विरोध जताया कि दीपोत्सव के लिए जगह का चयन सही नहीं है।

इसके पीछे वजह यह है कि इस मार्ग पर काम करने वाले दुकानदारों को कार्यक्रम के चलते हटाया गया है जो कि उचित नहीं है। इसी मुद्दे पर कुछ ही समय के अंदर भाजपा के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालात यह हो गई कि कुछ समय तक झूमा झटकी का माहौल बन गया।

एक दूसरे पर लगाए गए आरोप
कुछ देर तक मची खींचतान के बीच दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे।भाजपा नेताओं का कहना था कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह पर है लेकिन किसी के द्वारा भी अभद्रता और अपमानजनक तरीके से पेश नहीं आना चाहिए। वहीं कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि दलपत सागर की नाकामी को छुपाने के लिए यह सारा प्रपंच किया गया है। इसीलिए शहर के व्यस्त इलाके में दीपोत्सव किया जा रहा है।