प्रधानमंत्री जी को बधाई, मगर महंगाई-बेरोजगारी से परेशान जनता की आवाज कौन सुनेगा? : अरुण वोरा

Follow Us

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में उत्सव का माहौल है, लेकिन इसके साथ ही आम जनता की समस्याओं और बढ़ती महंगाई पर भी गंभीर चर्चा होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। चीनी की बढ़ती कीमतों से लेकर रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों के खर्च तक आम आदमी परेशान है। सरकार को इन मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

वैष्णव बोले- पीएम मोदी हैं भारत के आर्किटेक्ट

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल सेवा संकल्प के रूप में मनाने के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस और किसान धोखा दिवस के रूप में भी याद किया जाए, ताकि देश में व्याप्त इन समस्याओं पर चर्चा हो और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना पड़े। तभी देश में दिया जलाना और जन्मदिन का उत्सव मनाना वास्तव में अच्छा लगेगा।” वोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देना अपनी जगह है, लेकिन देश के करोड़ों परिवारों की परेशानियों और उनके सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को महंगाई, रोजगार, किसानों की समस्याओं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

खरगे-राहुल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं