पहनकर जोफ्रा आर्चर का सामना करते दिखे ग्लेन फिलिप्स बाउंसर पर ऐसा हुआ हाल

Follow Us

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 115 रन से अपने नाम किया था। अब केनिंग्टन ओवल में दूसरा टेस्ट जारी है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, मैच के पहले दिन ग्लेन फिलिप्स अलग ही वजह से सुर्खियों में रहे। वह सनग्लासेस पहनकर बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने सनग्लासेस पहनकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का भी सामना किया। इस दौरान बाउंसर्स पर वह क्रीज पर इधर उधर गिरते पड़ते भी दिखे, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक वह मैदान पर जमे हुए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 115 रन से अपने नाम किया था। अब केनिंग्टन ओवल में दूसरा टेस्ट जारी है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि, मैच के पहले दिन ग्लेन फिलिप्स अलग ही वजह से सुर्खियों में रहे। वह सनग्लासेस पहनकर बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने सनग्लासेस पहनकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का भी सामना किया। इस दौरान बाउंसर्स पर वह क्रीज पर इधर उधर गिरते पड़ते भी दिखे, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक वह मैदान पर जमे हुए हैं।

अर्धशतक लगाने की दहलीज पर फिलिप्स
हालांकि, उन्होंने ध्यान भंग नहीं होने दिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। फिलिप्स ने ब्लंडेल के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी भी निभाई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक फिलिप्स 74 गेंद में नौ चौके की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि वह दूसरे दिन भी ग्लासेस पहनकर आते हैं या नहीं। नाथन स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स के साथ काइल जेमीसन क्रीज पर हैं। जेमीसन छह रन बनाकर नाबाद हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 291 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर और जेकब बेथेल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और जोश टंग को एक-एक विकेट मिला।