नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी
रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा थाना पंडरी क्षेत्र में लगातार प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना पंडरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। अपराध क्रमांक 305/2026 में देवेन्द्र यादव, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से लगभग 11.6 इंच लंबाई का लोहे का धारदार चाकू तथा अपराध क्रमांक 306/2026 में दीपक डहरिया, उम्र 18 वर्ष के कब्जे से लगभग 21.5 इंच लंबाई की धारदार तलवार बरामद कर जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
02 नाबालिग सहित कुल 04 पर कार्रवाई
थाना पंडरी क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे 02 नाबालिगों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस प्रकार धारदार हथियार रखने एवं लेकर घूमने के मामलों में 02 नाबालिग सहित कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने की गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

