बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि, शाम 6 बजे आयोजित होगा गरिमामय कार्यक्रम
कार्यक्रम को सफल बनाने जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
बीजापुर। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाला ‘आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम मिनी स्टेडियम बीजापुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे।
कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कोलकाता में करोड़ों के चिटफंड मामले में ईडी की छह ठिकानों पर छापेमारी
जनभागीदारी से रोशन होगा सेवा और संकल्प का संदेश
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, सकारात्मकता और विकास के संकल्प को मजबूत किया जाएगा। जिलेभर में भी जनभागीदारी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान के उद्देश्यों के प्रति सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
जिलेभर में उत्साह का माहौल
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
ग्राम कोयलारी में लगा चलित थाना, ग्रामीणों से पुलिस ने किया सीधा संवाद
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। आशीर्वाद का दीया इसी संकल्प का प्रतीक बनकर जिलेवासियों को सकारात्मक बदलाव और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करेगा।
