अवैध शराब, नशे और अपराधों की रोकथाम के साथ साइबर ठगी से बचाव को लेकर दी जानकारी
कबीरधाम । ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने ग्राम कोयलारी में चलित थाना लगाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय समस्याओं और अपराधों से जुड़े मामलों की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में आयोजित चलित थाना में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंड के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही। 3पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन से दूर रहने की समझाइश दी। साथ ही गांव या आसपास के क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति अथवा असामाजिक तत्व की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सरगुजा से अयोध्या तक आस्था का सफर, रामलला के दर्शन को 850 श्रद्धालु रवाना
साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके
चलित थाना के दौरान साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन सहित बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपराध, नशा, अवैध गतिविधि, लड़ाई-झगड़े या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। जमीन संबंधी विवादों में आपस में विवाद या मारपीट करने के बजाय पुलिस को सूचना देकर वैधानिक तरीके से समाधान कराने की समझाइश दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस लगातार तत्पर है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग से क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा।
कोलकाता में करोड़ों के चिटफंड मामले में ईडी की छह ठिकानों पर छापेमारी
चलित थाना में ग्राम कोयलारी के सरपंच नन्द कुमार साहू, उप सरपंच केशराम साहू सहित पद्मन साहू, रामदयाल, चैत धुर्वे, मोहित साहू, पदुम साहू, सुगंधलाल साहू, नुबरन साहू, झन्नू साहू, चोवाराम साहू, चोप सिंह साहू, सुरेंद्र साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंड के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पेखेंद्र जांगड़े, आरक्षक अविनाश तिवारी, आरक्षक बद्रीनाथ, आरक्षक अकीब सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
