नई दिल्ली। अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 12 अगस्त 2026 का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। इस दिन एक ऐसा दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जहाँ चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगा और तेज धूप वाले दिन में अचानक रात जैसा घना अंधेरा छा जाएगा। प्रकृति का यह अद्भुत नजारा दुनिया के कुछ हिस्सों में पूरे 100 साल (एक सदी) बाद दिखाई देगा।
स्पेन में दिखेगा विहंगम दृश्य
इस खगोलीय घटना को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह स्पेन में है, जहाँ के उत्तरी इलाकों में 100 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा यह ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, रूस और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में पूर्ण रूप से, जबकि यूरोप और उत्तर अफ्रीका में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। इस दौरान सूर्य का बाहरी चमकदार हिस्सा यानी ‘कोरोना’ साफ नजर आएगा।
क्या भारत में दिखेगा यह ग्रहण?
भौगोलिक स्थिति के कारण यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, भारतीय खगोल प्रेमी निराश न हों, क्योंकि विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा इंटरनेट और टीवी पर इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वैज्ञानिक इस दौरान पृथ्वी के तापमान और वायुमंडल पर पड़ने वाले प्रभावों का गहरा अध्ययन करेंगे।
