बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का तूफान, 2 दिन में कमाए रु.100 करोड़; फुस्स हुई ‘भाई तेरा स्टार है’

Follow Us

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय दर्शकों का दिल जीतते हुए महज दो दिनों में रु.109.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन रु.60.60 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी रु.49.35 करोड़ की तूफानी कमाई की। दूसरी तरफ, राघव जुयाल स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ स्पाइडर-मैन के तूफान के आगे पूरी तरह टिकने में नाकाम रही।

फिल्म ने दूसरे दिन महज रु. 25 लाख कमाए, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन सिर्फ रु.50 लाख ही हो सका है। तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अपनी रिलीज के 9वें दिन तक रु.157.10 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं हॉलीवुड की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘द ओडिसी’ भी स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 15 दिनों में रु.138.40 करोड़ की कमाई कर चुकी है। विकेंड में स्पाइडर-मैन की कमाई में और बड़े उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।