स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 25 अधिकारियों का ट्रांसफर

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों का तबादला किया है। आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों में तैनात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जनों तथा अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल के अंतर्गत रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली सहित कई जिलों के चिकित्सा अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तथा महासमुंद के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर में उप संचालक के पद पर भेजा गया है। वहीं सुकमा के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को स्थानांतरित करते हुए महासमुंद के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार दिया गया है। जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर तैनात किया गया है। बेमेतरा जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा से डॉ. शरद कोहाड़े को स्थानांतरित कर बेमेतरा का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मैनेजर की झूठी पहचान बनाकर रचाई शादी, अगले दिन खुली पोल

धमतरी और सरगुजा संभाग की स्थिति:
धमतरी जिला चिकित्सालय के प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार टोंडर को धमतरी के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही धमतरी के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक को जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जिला चिकित्सालय धमतरी से डॉ. आदित्य सिन्हा को उसी चिकित्सालय में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का दायित्व दिया गया है।

सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य सेवाओं के संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। सूरजपुर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैंकरा को स्थानांतरित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरिया के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर का नया प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित जिला चिकित्सालय से डॉ. बलवंत सिंह को कोरिया जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चार मेरिट लिस्ट बेअसर, बीएड की 5 हजार से अधिक सीटें अब भी खाली

विभिन्न जिलों में नए पदभार:
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा को अब वहीं के जिला चिकित्सालय का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है। सूरजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में कार्यरत डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सरगुजा का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरगुजा के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह मार्को का तबादला कोरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट में किया गया है।

मुंगेली की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला साहा को बिलासपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ किया गया है। बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला से डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली का नया प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया से डॉ. राकेश कुमार को स्थानांतरित कर मुंगेली जिला चिकित्सालय का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

रायगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा से डॉ. सत्यम कुमार पटेल को सक्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में पदस्थ किया गया है। बलरामपुर जिला चिकित्सालय के प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता को बलरामपुर के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से डॉ. रामप्रसाद तिर्की को जिला चिकित्सालय बलरामपुर का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

विशेष लेख : मोर गांव मोर पानी महाअभियान से संवर रहा सरगुजा जिले के गांवों का भविष्य

मानसिक चिकित्सालयों में प्रशासनिक नियुक्ति:
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर स्थित जिला चिकित्सालय चिरमिरी से डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में नवीन पदस्थापना दी गई है। दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय के प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय सिंह तोमर को जिला चिकित्सालय चिरमिरी का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय की डॉ. प्रियंका सक्सेना को उसी चिकित्सालय का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मानसिक चिकित्सालयों की व्यवस्था में भी बदलाव किए हैं। सेंदरी बिलासपुर स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मानसिक चिकित्सालय का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। बिलासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी को सेंदरी बिलासपुर के राज्य मानसिक चिकित्सालय का नया प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है।