बारामूला में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन: संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकी दबोचा गया, हथियार व गोला-बारूद बरामद

Follow Us

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को शेरी क्षेत्र के फथागढ़ इलाके में चलाए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान (CASO) के दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की 53वीं बटालियन की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ कर रही हैं, ताकि उसके संगठन, मंसूबों और हालिया आतंकी गतिविधियों में उसकी भूमिका का पता लगाया जा सके। दूसरी ओर, कुलगाम जिले में दो प्रवासी मजदूरों की नृशंस हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना की व्यापक जांच की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने भी चिंता व्यक्त की है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।