रायपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us

रायपुर । राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी के रामेश्वर नगर में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) के रूप में हुई है।

सूचना पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।