‘लापता लेडीज’ की ‘फूल कुमारी’ का बदला अवतार: पोल्का डॉट ड्रेस में नितांशी गोयल ने ढहाया कहर, तस्वीरें वायरल

Follow Us

मुंबई। सुपरहिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपनी सादगी और शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश फोटोशूट है। पर्दे पर ‘फूल कुमारी’ के सीधे-सादे अवतार में नजर आने वाली नितांशी का यह नया बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नितांशी गोयल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोल्का डॉट वाली ब्राउन कलर की मिनी ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

मिनिमल मेकअप और सिंपल लुक के बावजूद वे बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। नितांशी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फूल कुमारी मैडम अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं।” तो वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें “गॉर्जियस” बताया। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 12 जून 2007 को जन्मीं नितांशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। ‘लापता लेडीज’ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईफा (IIFA) पुरस्कार भी मिल चुका है।