बिलासपुर में 9वीं की छात्रा की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा स्थित मरारगली में रविवार सुबह 16 वर्षीय छात्रा वंशिका पांडेय अपने घर के कमरे में मृत मिली। वंशिका अंबेडकर स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, उसने अपने पिता से मोबाइल ठीक कराने की बात कही थी। पिता के काम पर जाने के कुछ समय बाद यह घटना सामने आई।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा के चचेरे भाई ने कमरे में उसे फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल नीचे उतारकर सिम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि वंशिका शनिवार से गुमसुम थी, लेकिन किसी को उसके इस कदम का कारण समझ नहीं आया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।